आईपीएल 2026 रहाणे-रघुवंशी की जोड़ी का कमाल, एलएसजी के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 रहाणे-रघुवंशी की जोड़ी का कमाल, एलएसजी के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हो रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी ने एलएसजी के खिलाफ केकेआर की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हो रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी ने एलएसजी के खिलाफ केकेआर की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिन एलन महज 9 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर दिग्वेश राठी को कैच देकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन जोड़े। केकेआर की तरफ से यह एलएसजी के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। रहाणे ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। वहीं, अंगकृष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

केकेआर की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट के नाम दर्ज है। अय्यर-साल्ट ने साल 2024 में तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की अटूट साझेदारी निभाई थी। रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

केकेआर ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। सुनील नरेन पूरी तरह से फिट होने के बाद अंतिम एकादश में लौट आए हैं। वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी को बेंच पर बैठाया गया है। हालांकि, वरुण अभी भी अपनी उंगली की चोट से उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते वह इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश है। रहाणे की कप्तानी में टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं। शुरुआती दो मुकाबलों में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसकी वजह से दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिला था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 8:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story