आईपीएल 2026 संजू सैमसन बड़ी उपलब्धि के करीब, एमएस धोनी के खास क्लब में हो सकती है एंट्री

आईपीएल 2026 संजू सैमसन बड़ी उपलब्धि के करीब, एमएस धोनी के खास क्लब में हो सकती है एंट्री
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सैमसन की नजर अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन पर है।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सैमसन की नजर अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन पर है।

संजू सैमसन ने विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं।

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिनके नाम 5,000 या उससे ज्यादा रन हैं। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 24 अर्धशतक की मदद से 5,439 बनाए हैं। केएल राहुल के 5,000 से ऊपर रन हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में हर मैच में बतौर विकेटकीपर नहीं खेला है।

संजू आईपीएल में 5,000 रन पूरा करने और धोनी के विशेष क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। सैमसन ने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। 296 रन बनाते ही लीग में उनके 5,000 रन पूरे हो जाएंगे, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।

आगामी सीजन में लीग में 5,000 रन पूरे करना और धोनी के क्लब में शामिल होना सैमसन के लिए विशेष होगा। इसकी वजह ये है कि इस बार वह धोनी के साथ उनकी ही टीम सीएसके की पीली जर्सी में खेलेंगे।

सैमसन 2018 से लगातार राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेल रहे थे। 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। 2022 में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल खेली थी। 2025 सीजन की समाप्ति के बाद उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया था, और इसके बाद सीएसके ने उन्हें आरआर के साथ ट्रेड किया।

--आईपीएल

पीएके

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story