आईपीएल 2026 तिलक वर्मा का तूफानी शतक, एमआई ने जीटी को दिया 200 रन का टारगेट

आईपीएल 2026 तिलक वर्मा का तूफानी शतक, एमआई ने जीटी को दिया 200 रन का टारगेट
तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य रखा है।

अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य रखा है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में एमआई ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए।

इस टीम को 1.5 ओवर में डेब्यूटेंट दानिश मालेवार (2) के रूप में महज 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद नमन धीर ने क्विंटन डी कॉक के साथ मोर्चा संभाला, लेकिन ये जोड़ी 10 गेंदों में 15 रन से ज्यादा नहीं बना सकी।

क्विंटन टीम के खाते में महज 13 रन का योगदान दे सके। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर चलते बने। मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 52 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला।

नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए।

एमआई ने 17वें ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 141 रन बना लिए थे। तिलक वर्मा ने 18वें ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। अशोक शर्मा के इस ओवर में कुल 26 रन पिटे। 19वें ओवर की समाप्ति तक तिलक वर्मा 80 रन बना चुके थे, जिसके बाद अंतिम ओवर में 4 बाउंड्री के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया। तिलक वर्मा 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने 33 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट निकाला।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 April 2026 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story