आईपीएल 2026 विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड

आईपीएल 2026 विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।

आरसीबी द्वारा जारी एक बयान में डेविड ने कहा, "उन्हें खेलते देखना हम सभी के लिए खुशी की बात है। हमें 2 अंक की जरूरत थी और जिस तरह से उन्होंने लक्ष्य का पीछा किया, वह बेहतरीन प्रदर्शन था। वहां काफी गर्मी थी, और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे, फिर भी पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते रहे। लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।"

आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने टिम डेविड की बात का समर्थन करते हुए कहा, "हम सभी को उन्हें ऐसे खेलते देखने की आदत हो गई है। कभी-कभी हमें यह एहसास ही नहीं होता कि वह जो करते हैं, वह असल में कितना खास है। इस पारी के दौरान उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था। उन्होंने जो शॉट्स खेले, वे बहुत ही आत्मविश्वास से भरे थे, और उन्हें ठीक-ठीक पता था कि टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाने के लिए उन्हें क्या करना है। काश, लोगों को यह भी पता चल पाता कि 'स्ट्रेटेजिक टाइमआउट' के दौरान वे किस तरह बात करते हैं। उन्हें क्या करना है, इस बारे में वे बहुत ही स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरे होते हैं।"

केकेआर के खिलाफ बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली लगातार 2 बार शून्य पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और 193 रन के चेज में 105 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 2 अंक दिलाया और अंकतालिका में पहले स्थान पर ले गए। कोहली ने 60 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आईपीएल में उनका यह 9वां शतक था।

कोहली इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनका 279वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन भी पूरे कर लिए। अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने आईपीएल के किसी एक सीजन में 12वीं बार 400 रन भी पूरे किए, और एक ओपनर के तौर पर 6000 आईपीएल रन भी पूरे कर लिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 8:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story