आईपीएल अजिंक्य रहाणे ने गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल अजिंक्य रहाणे ने गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इस पारी के दम पर रहाणे ने केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इस पारी के दम पर रहाणे ने केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रहाणे ने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। केकेआर के किसी भी कप्तान की मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह सबसे बड़ी पारी है। इस पारी के आधार पर रहाणे ने गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गौतम गंभीर ने आईपीएल 2016 में कोलकाता में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली थी। तीसरी बड़ी पारी गंभीर के नाम ही है। 2016 में ही गंभीर ने एमआई के खिलाफ वानखेड़े में 45 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के कप्तान के रूप में चौथी सबसे बड़ी पारी भी गंभीर के नाम ही है। गंभीर ने 2015 में कोलकाता में एमआई के खिलाफ 57 रन बनाए थे।

गौतम गंभीर का नाम केकेआर के इतिहास में बतौर कप्तान, बतौर बल्लेबाज और बतौर मेंटॉर बहुत बड़ा है। गंभीर ने 2012 और 2014 में अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल का खिताब दिलाया था। इसके बाद आईपीएल 2024 में गंभीर ने मेंटॉर के रूप में केकेआर को चैंपियन बनाया था। गंभीर केकेआर के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। गंभीर ने 2011 से 2017 के बीच केकेआर के लिए 122 मैचों की 121 पारियों में 30 अर्धशतक लगाते हुए 3,345 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2025 में केकेआर की कप्तानी संभालने वाले रहाणे ने टीम के लिए 21 मैचों में 4 अर्धशतक लगाते हुए 590 रन बनाए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 10:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story