आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें फैंस को जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सर्वाधिक आईपीएल शतक दर्ज हैं।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें फैंस को जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सर्वाधिक आईपीएल शतक दर्ज हैं।

विराट कोहली (8 शतक): इस दिग्गज खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 267 मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 291 छक्कों के साथ 771 चौके लगा चुके हैं।

जोस बटलर (7 शतक): साल 2016 से अब तक इस इंग्लिश क्रिकेटर ने 121 आईपीएल मुकाबले खेले, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 185 छक्के और 407 चौके निकले। बटलर ने आईपीएल में 7 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।

क्रिस गेल (6 शतक): वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2009 से 2021 के बीच आईपीएल करियर में 142 मैच खेले, जिसमें 39.72 की औसत के साथ 4,965 रन बनाए। इस दौरान गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए। गेल ने साल 2013 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के विरुद्ध नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।

केएल राहुल (5 शतक): इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में कुल 145 मैच खेले, जिसमें 46.21 की औसत के साथ 5,222 रन जुटाए। इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से 5 शतक और 40 अर्धशतक निकले। उन्होंने आईपीएल करियर में 208 छक्के और 452 चौके लगाए हैं।

शुभमन गिल, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर (4 शतक): गिल ने 118 मुकाबलों में अब तक 39.44 की औसत के साथ 3,866 रन बनाए हैं। वहीं, शेन वॉटसन ने 145 आईपीएल मुकाबलों में 30.99 की औसत के साथ 3,874 रन बनाए। वॉर्नर ने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले, जिनमें 40.52 की औसत के साथ 6,565 रन जुटाए। इन तीनों ही खिलाड़ियों के नाम पर 4-4 शतक दर्ज हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 8:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story