ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला 40 की मौत, 45 घायल

ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला 40 की मौत, 45 घायल
यूएस-इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन लायन्स रोर के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। ये हमला मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुआ। ईरान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

तेहरान, 28 फरवरी (आईएएनएस)। यूएस-इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन लायन्स रोर के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। ये हमला मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुआ। ईरान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के मिनाब में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए जबकि 45 घायल हो गए। वहीं न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक हमले में 40 छात्राएं मारी गईं।

बता दें कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का बेस मिनाब में स्थित है।

तेहरान ने भी हमले के जवाब में ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' शुरू किया।

इजरायल ने शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों पर हमला बोला था। इसके जवाब में ईरान ने ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया। ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है और लगातार हमले जारी रखे हैं। सऊदी अरब ने बहरीन, कतर, कुवैत, जॉर्डन और यूएई पर “ईरान के हमले” की निंदा की है।

हमलों के चलते गल्फ देशों ने अपने हवाई अड्डों से सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं।

वहीं, इजरायल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। स्कूल और कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों के मरीजों को सुरक्षा के लिए शेल्टर जोन में शिफ्ट कर दिया गया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित की है। उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे जरूरी काम के अलावा बाहर न निकलें, ताकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल आसानी से काम कर सकें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Feb 2026 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story