ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी सख्त, अमेरिकी सेना बड़े सैन्य अभियान के लिए तैयार जनरल डैन केन

ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी सख्त, अमेरिकी सेना बड़े सैन्य अभियान के लिए तैयार जनरल डैन केन
संयुक्त राज्य अमेरिका की 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में द जॉइंट स्टाफ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना किसी भी समय बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्‍होंने ईरान के बंदरगाहों और तटरेखा पर लागू की गई नाकाबंदी को लेकर भी सख्त रुख की बात दोहराई।

नई द‍िल्‍ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका की 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में द जॉइंट स्टाफ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना किसी भी समय बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्‍होंने ईरान के बंदरगाहों और तटरेखा पर लागू की गई नाकाबंदी को लेकर भी सख्त रुख की बात दोहराई।

जनरल डैन केन ने कहा, "मैं इस विराम के दौरान इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त सेना पूरी तरह से तैयार है और सचमुच एक पल के नोटिस पर ही बड़े युद्धक अभियान फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं।"

चेयरमैन जनरल डैन केन कहा, "मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि यह नाकाबंदी उन सभी जहाजों पर लागू होती है, चाहे वे किसी भी देश के हों, जो ईरानी बंदरगाहों की ओर जा रहे हैं या वहां से आ रहे हैं। अमेरिका की यह कार्रवाई ईरान के बंदरगाहों और तटरेखा की नाकाबंदी है, न कि होर्मुज स्‍ट्रेट की। इसे ईरान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में लागू किया जाएगा।"

उन्होंने ईरान की नाकेबंदी लागू करने वाली वीर सेनाओं के बारे में कहा, "हमारे नाविक लगातार निगरानी रखते हैं और जहाज को बहुत सावधानी और रणनीति के साथ हमेशा भीड़भाड़ वाले समुद्री रास्तों से चलाते हैं। यह ऐसा है जैसे किसी बहुत व्यस्त दिन (जब लोगों को वेतन मिला हो) सुपरमार्केट की पार्किंग में, जहां बहुत सारे लोग और बच्चे हों, वहां एक स्पोर्ट्स कार चलाना।"

वहीं, ब्रीफ‍िंग में यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कपूर ने कहा, "हमने अपने सहयोगी देशों के सैनिकों के साथ अमेरिका के विशेष रूप से प्रशिक्षित हवाई रक्षा सैनिकों को तैनात किया है।"

दूसरी ओर, ईरान पहले ही कहा चुका है क‍ि अगर अमेरिका होर्मुज स्‍ट्रेट की नाकाबंदी करने का फैसला करता है तो हम अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई का कहना है क‍ि ट्रंप होर्मुज स्‍ट्रेट के लिए पुलिस बनना चाहते हैं। मोहसेन रेजाई ने कहा, "मैं युद्धविराम को बढ़ाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं, और यह मेरा व्यक्तिगत विचार है।"

बता दें कि अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं।

रेजाई ने अमेर‍िका को चेतावनी देते हुए कहा क‍ि आपके ये जहाज हमारी पहली मिसाइलों से डूब जाएंगे। ये निश्चित रूप से हमारी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान पर जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो यह और अच्छा होगा, क्योंकि हम हजारों अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लेंगे और फिर प्रत्येक बंधक के बदले हमें एक अरब डॉलर मिलेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 8:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story