मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी
अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार कलाकार बताया। मिहिर का मानना है कि मोना में दिवंगत एक्टर इरफान खान की तरह खास क्वालिटी है।

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार कलाकार बताया। मिहिर का मानना है कि मोना में दिवंगत एक्टर इरफान खान की तरह खास क्वालिटी है।

मिहिर ने मोना सिंह की अभिनय प्रतिभा की खूब तारीफ की है। आईएएनएस से बातचीत में मिहिर ने मोना सिंह की तुलना दिवंगत महान अभिनेता इरफान खान से करते हुए कहा कि दोनों में एक खास क्वालिटी है - वे सेट के माहौल को पूरी तरह आत्मसात कर लेते हैं।

मिहिर और मोना सिंह हाल ही में वेब शो ‘मां का सम’ में साथ नजर आए थे। इस शो में मोना सिंह ने मिहिर आहूजा की मां ‘विनीता’ का किरदार निभाया है। मिहिर आहूजा ने मोना सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, “एक अभिनेता के तौर पर आप सेट पर उस वातावरण को महसूस कर सकते हैं। मोना मैम भी ठीक उसी तरह करती हैं। मुझे लगता है कि इरफान सर के बारे में भी यही कहा जाता था कि वह सेट पर सबसे पहले पहुंच जाते थे और हर चीज को बहुत गौर से देखते थे। जब अभिनय किसी काम या गतिविधि के साथ घुल-मिल जाता है, तो वह असली लगने लगता है। मोना मैम में भी यही खूबी है।”

मिहिर ने आगे कहा, “मोना मैम सेट के माहौल को बहुत गहराई से समझती और अपनाती हैं। यह एक ऐसी बात है जिसे मैं अपने करियर में भी अपनाना चाहूंगा।”

मोना सिंह के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ करते हुए मिहिर ने बताया, “अगर मैं उनके बारे में बोलना शुरू कर दूं तो यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा। सबसे अच्छी बात जो मुझे उनमें बहुत पसंद है, वह है उनका समय का पाबंद होना। वे कभी भी असिस्टेंट डायरेक्टर के बुलाने का इंतजार नहीं करतीं। अगर तैयार हो जाती हैं तो खुद ही सेट पर पहुंच जाती हैं। यह एक बहुत बड़ी सीख है जो मैं उनसे ले रहा हूं और अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश कर रहा हूं।”

शो ‘मां का सम’ में मोना सिंह के अलावा शेफ रणवीर बराड़ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 April 2026 9:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story