इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026 वैज्ञानिक/इंजीनियर के 175 पदों पर 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026 वैज्ञानिक/इंजीनियर के 175 पदों पर 16 सितंबर तक करें आवेदन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक विशेष भर्ती निकाय, आईएसआरओ केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के विभिन्न 175 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक विशेष भर्ती निकाय, आईएसआरओ केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के विभिन्न 175 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

इसरो-आईसीआरबी की ओर से जारी 175 रिक्तियों में वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 99, वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल) के 52, वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस) के 21, वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल)-स्वायत्त निकाय (पीआरएल) का 1 और वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस)-स्वायत्त निकाय (पीआरएल) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति होने के लिए जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इसरो-आईसीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक या इससे संबंधित डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 16 सितंबर के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू और/या दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 750 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 5:12 PM IST

Tags

Next Story