इसरो-आईसीआरबी भर्ती असिस्टेंट सहित 244 पदों पर वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें आवेदन

इसरो-आईसीआरबी भर्ती असिस्टेंट सहित 244 पदों पर वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें आवेदन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक विशेष विभाग, इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने इसरो के विभिन्न क्षेत्र/जोन से संबंधित केंद्रों, अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ब्रांच सचिवालय और डीओएस स्वायत्त निकायों में असिस्टेंट सहित विभिन्न 244 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका नजदीक है। अप्‍लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक विशेष विभाग, इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने इसरो के विभिन्न क्षेत्र/जोन से संबंधित केंद्रों, अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ब्रांच सचिवालय और डीओएस स्वायत्त निकायों में असिस्टेंट सहित विभिन्न 244 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका नजदीक है। अप्‍लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है।

इसरो में निकली कुल 244 वैकेंसी में असिस्टेंट के 113, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 81, अपर डिवीजन क्लर्क के 22, स्टेनोग्राफर के 10, असिस्टेंट (डीओएस के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) के 17 और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (डीओएस के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) का 1 पद शामिल हैं। इसरो ने जिन क्षेत्र/जोन में भर्ती निकाली है, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, हसन, हैदराबाद, महेंद्रगिरि, नई दिल्ली, श्रीहरिकोटा और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन, कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा और साथ ही स्टेनो-टाइपिस्ट/स्टेनोग्राफर के तौर पर एक वर्ष का अनुभव, कंप्यूटर के इस्तेमाल में दक्षता, इंग्लिश स्टेनोग्राफी में कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की स्पीड, आदि होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, मेरिट सूची/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 'पे मैट्रिक्स' के लेवल 4 के अनुसार, 25,500 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क (इसरो और स्वायत्त निकाय)/जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर (इसरो और स्वायत्त निकाय) पदों के लिए 500 रुपए और असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर (संयुक्त आवेदन) के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं, अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 10:57 PM IST

Tags

Next Story