6500 पाउंड कार्गो लेकर आईएसएस जाएगा रीसप्लाई मिशन सीआरएस-34, जानें कब होगा लॉन्च, कहां देख सकेंगे लाइव

6500 पाउंड कार्गो लेकर आईएसएस जाएगा रीसप्लाई मिशन सीआरएस-34, जानें कब होगा लॉन्च, कहां देख सकेंगे लाइव
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और स्पेस एक्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए अपने 34वें कमर्शियल रीसप्लाई सर्विस यानी सीआरएस-34 मिशन के लॉन्च को लेकर नया लक्ष्य तय किया है। खराब मौसम के कारण 13 मई को लॉन्चिंग स्थगित होने के बाद अब टीम ने शुक्रवार, 15 मई की शाम 6 बजकर 5 मिनट (ईडीटी) पर लॉन्च करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और स्पेस एक्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए अपने 34वें कमर्शियल रीसप्लाई सर्विस यानी सीआरएस-34 मिशन के लॉन्च को लेकर नया लक्ष्य तय किया है। खराब मौसम के कारण 13 मई को लॉन्चिंग स्थगित होने के बाद अब टीम ने शुक्रवार, 15 मई की शाम 6 बजकर 5 मिनट (ईडीटी) पर लॉन्च करने का फैसला किया है।

वहीं, भारतीय समयानुसार यह मिशन 16 मई की सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर होगा। यह मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन स्थित स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-40 से लॉन्च होगा। स्पेस एक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस के लिए करीब 6,500 पाउंड साइंस उपकरण, सप्लाई और अन्य जरूरी सामान ले जाएगा।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, मौसम संबंधी नियमों (अनविल क्लाउड नियम) का उल्लंघन होने के कारण पिछले प्रयासों को रद्द करना पड़ा। नया लॉन्च विंडो न सिर्फ कार्गो को ताजा रखने की अनुमति देगा बल्कि स्पेस स्टेशन के साथ सही फेजिंग भी सुनिश्चित करेगा।

नासा का लाइव लॉन्च कवरेज 15 मई को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर नासा प्लस ऐप, एमेजॉन प्राइम और नासा के यूट्यूब चैनल पर शुरू होगा। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से रविवार, 17 मई को सुबह करीब 7 बजे डॉक करेगा। डॉकिंग का लाइव कवरेज सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

नासा के इस मिशन के महत्व पर नजर डालें तो सीआरएस-34 मिशन स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स के लिए जरूरी खाद्य सामग्री, वैज्ञानिक प्रयोगों के उपकरण और अन्य आपूर्ति पहुंचाएगा। यह नासा के कमर्शियल रीसप्लाई प्रोग्राम का 34वां मिशन है, जिसमें स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस बीच स्पेस एजेंसी और नासा की टीमें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यदि 15 मई को भी मौसम साथ नहीं देता तो अगला लॉन्च अवसर बाद में तय किया जाएगा। अंतरिक्ष प्रेमी इस लॉन्च को लाइव देख सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story