जहांगीर खान की पत्नी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा बोले, नुकसान की भरपाई तो करनी ही होगी

जहांगीर खान की पत्नी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा बोले, नुकसान की भरपाई तो करनी ही होगी
पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। रेजिना बीबी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा कि वह भूल गईं कि अब यहां टीएमसी की नहीं, भाजपा की सरकार है और सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करती है।

फाल्टा, 20 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। रेजिना बीबी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा कि वह भूल गईं कि अब यहां टीएमसी की नहीं, भाजपा की सरकार है और सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि जहांगीर खान की पत्नी ने पुलिस थाने और आस-पास जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई तो उन्हें करनी ही होगी।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा विधायक ने कहा कि जहांगीर की पत्नी और अल्पसंख्यक समुदाय की कुछ महिलाएं जहांगीर को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन गईं और वहां हंगामा किया। उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देबांग्शु पांडा ने कहा कि फाल्टा में अब पहले की तरह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गुंडागर्दी तो बंद करनी होगी नहीं तो इसे बंद करने के लिए भाजपा सरकार मौजूद है।

रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट 1959, और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश करेगी।

राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से फाल्टा पुलिस थाने पर हमले और जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित एक ठिकाने से रेजिना बीबी को गिरफ्तार किया। रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे पुलिस स्टेशन पर हमले में शामिल लोगों की संपत्तियों की पहचान करें, उन्हें जब्त करें, उनकी नीलामी करें और नीलामी से मिली रकम से सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 8:06 PM IST

Tags

Next Story