'टटीरी' पर विवाद के बाद सिंगर बादशाह पर गिरफ्तारी की तलवार, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

टटीरी पर विवाद के बाद सिंगर बादशाह पर गिरफ्तारी की तलवार, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी ये जानकारी
पंजाबी सिंगर बादशाह बीते काफी समय से अपने गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में घिरे हैं। सिंगर पर दो एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। अब सिंगर की गिरफ्तारी भी जल्द ही हो सकती है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के मुताबिक, सिंगर के मामले में मजबूती से जांच की जा रही है।

पंचकुला, 19 मार्च (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर बादशाह बीते काफी समय से अपने गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में घिरे हैं। सिंगर पर दो एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। अब सिंगर की गिरफ्तारी भी जल्द ही हो सकती है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के मुताबिक, सिंगर के मामले में मजबूती से जांच की जा रही है।

रेणु भाटिया ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "बादशाह की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी, क्योंकि हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि मामले में गंभीर तरीके से उनके मामले की जांच हो रही है और उनकी गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी।" गाने में फिल्माई गई बसों के इस्तेमाल और ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई पर बात करते हुए रेणु भाटिया ने बताया कि गाने में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, "बिना इजाजत के सरकारी चीजों का इस्तेमाल गलत है। दिल्ली में बस में हुआ अपराध सभी को याद होगा और अगर कोई घटना सरकारी बसों में होती है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? हमारी सरकारी बसों के साथ, हमारी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ कोई ऐसे ही मिसयूज कर लेगा, तो क्या हम ऐसे ही देखते रहेंगे? ऐसा नहीं होगा। मेरा मानना है कि इतनी बादशाहत नहीं चलने देनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे फ्यूचर को प्रभावित करता है।"

रेणु भाटिया ने आगे सभी राज्य के महिला आयोग और बड़े पदों पर बैठी महिलाओं से निवेदन किया कि वे ऐसे सिंगर्स से अपने देश की महिलाओं और संस्कृति को बचाएं। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के महिला आयोग ने मामले में कार्रवाई की और प्रदेश में होने वाले उनके कार्यक्रमों पर रोक भी लगाई। मेरा सभी बड़े पदों पर बैठी महिलाओं से अपील है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले या हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जरूर दर्ज कराएं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के गाने 'टटीरी' को लेकर बड़ी कार्रवाई की। आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'टटीरी' गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) को समन जारी किया गया है। सभी को 25 मार्च को पेश होने को कहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story