जालना नगर निगम में एमवीए बनाएगी मेयर हर्षवर्धन सपकाल

जालना नगर निगम में एमवीए बनाएगी मेयर हर्षवर्धन सपकाल
कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) जालना नगर निगम में मेयर बनाएगी।

जालना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) जालना नगर निगम में मेयर बनाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार का दौर अभी शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में बड़े नेता प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। फिलहाल, महाविकास अघाड़ी का जोर डोर-टू-डोर अभियान पर है।

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के भीतर बातचीत का दौर थोड़ा लंबा चला, लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने माना कि कम्युनिकेशन गैप जरूर देखने को मिला, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट वितरण को लेकर कहा, “किसे टिकट मिलेगा, इसका फैसला मेरिट लिस्ट और उम्मीदवारों के प्रदर्शन व क्षमता के आधार पर किया गया है। पार्टी के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए सोच-समझकर निर्णय लिया गया है।”

सपकाल ने कहा, “भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विलासराव देशमुख के सभी साथियों के नाम हटा दिए जाने चाहिए। यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।”

उन्होंने दोहराया कि महाविकास अघाड़ी जालना में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस समर्थित महाविकास अघाड़ी का ही मेयर चुना जाएगा। प्रचार अभी शुरू हुआ है और हम घर-घर जाकर लोगों से मिलने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

हर्षवर्धन सपकाल ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी में जिसे जाना है, वह स्वतंत्र है। जिन 12 लोगों ने कांग्रेस छोड़ी है, उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा आज कांग्रेस युक्त भारत बन गई है।”

सपकाल ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jan 2026 10:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story