एलपीजी सिलेंडर जमाखोरी देश के खिलाफ है, सख्त कार्रवाई की जाएगी रेखा गुप्ता

एलपीजी सिलेंडर जमाखोरी देश के खिलाफ है, सख्त कार्रवाई की जाएगी  रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन लोगों को सीधे तौर पर चेतावनी दी है, जो एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी करने में लगे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार की नजर ऐसे लोगों पर है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन लोगों को सीधे तौर पर चेतावनी दी है, जो एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी करने में लगे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार की नजर ऐसे लोगों पर है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एलपीजी संकट पर सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब भी देश किसी संकट का सामना करता है, तो हम सभी को एकजुट होकर दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए। मैं उन लोगों को भी चेतावनी देना चाहती हूं, जो लोगों के बीच डर फैला रहे हैं। स्थिति बहुत जल्द सामान्य हो जाएगी। केंद्र सरकार पूरी तरह से काम कर रही है। जो लोग भ्रष्टाचार करते हुए लाभ कमाना चाहते हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता 'अपना घर आश्रम' के 12वें वार्षिकोत्सव तथा संस्था के रजत जयंती समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि 'अपना घर' एक ऐसा उदाहरण है, जहां सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं। जो लोग बेसहारा हैं, जिनके पास रहने की जगह नहीं है, जो बहनें कष्ट झेल रही हैं, जो समाज से अलग हो गई हैं, पीछे छूट गई हैं, जो दर्द और तकलीफ में हैं, उन्हें 'अपना घर' से जोड़ना, उनकी सेवा करना, उन्हें सुविधाएं देना, उनकी देखभाल करना और उनके रोजमर्रा के जीवन का प्रबंधन करना, यह अपने आप में एक महान सेवा कार्य है।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज बूढ़पुर स्थित 'अपना घर आश्रम' के 12वें वार्षिकोत्सव तथा संस्था के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित हुई। पिछले 26 वर्षों से यह संस्थान बेसहारा, निराश्रित और अस्वस्थ लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है। वर्तमान में इसके 70 से अधिक केंद्र भारत में संचालित हैं और विदेशों में भी इसकी सेवाएं निरंतर विस्तारित हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के दर्शन को ध्येय मानते हुए हमारी सरकार भी दिल्ली के प्रत्येक जरूरतमंद तक सम्मान, सुरक्षा और सहायता पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। जनसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए 'अपना घर आश्रम' संस्था को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story