जम्मू-कश्मीर 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के तहत 27 सितंबर को डोडा में बड़े दंगल का आयोजन, देशभर के पहलवान लेंगे हिस्सा

जम्मू-कश्मीर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 27 सितंबर को डोडा में बड़े दंगल का आयोजन, देशभर के पहलवान लेंगे हिस्सा
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के तहत 27 सितंबर को बेरारू ग्राउंड में एक बड़ा दंगल आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर से पहलवानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसको लेकर डोडा के डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डोडा, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के तहत 27 सितंबर को बेरारू ग्राउंड में एक बड़ा दंगल आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर से पहलवानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसको लेकर डोडा के डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु ने कहा, "सीएपीएफ के तहत डोडा पुलिस 27 सितंबर को बेरारू ग्राउंड में मेगा दंगल आयोजित करने जा रही है। इसमें देशभर से पहलवान भाग लेंगे। मेरी अपील है कि डोडा, किश्तवाड़ के लोग भी इसमें भाग लें। इसका मकसद नौजवानों को अच्छे राह पर लाना है। उनको एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिले और उनकी उर्जा को पॉजिटिव वे में यूटिलाइज किया जा सके।"

डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु ने कहा, "इस तरह का प्रोग्राम कराने का मकसद यही है कि जब लोग घर जाएं, तो वे सिर्फ इवेंट को इंजॉय करके न जाएं, बल्कि वे हमसे जुड़ें। समाज की जितनी भी बुराइयां हैं, चाहें सामाजिक बुराई या देश विरोधी तत्वों को बारे में हमको खबर मिले। हमारी कोशिश है कि ऐसे प्रोग्रामों के माध्यम से लोगों के दिलों के करीब पहुंचे और उनके दिलों के साथ जुड़ जाएं। लोगों से भी मेरी गुजारिश है कि हमारी तरफ से तो पहल की जा रही है, वे लोग भी आगे आकर हमारे साथ जुड़ें।

डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु ने आगे कहा, "लोग हमारी आंख का काम करें और बताएं कि उनके इलाके में कौन सी बुराइयां पनप रही हैं, जिससे कि हमारी ओर से उस पर काबू किया जा सके। ड्रग्स को लेकर जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। बीते एक महीने में 60-65 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हमारे और भी प्रोग्राम चल रहे हैं। हमारी ओर से पूरी सख्ती के साथ ड्रग्स के खिलाफ काम किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 11:30 AM IST

Tags

Next Story