जम्मू-कश्मीर व्हाइट नाइट कोर कमांडर ने सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर व्हाइट नाइट कोर कमांडर ने सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा की
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर के कमांडर ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन और सीआईएफ रोमियो के ऑपरेशनल ठिकानों का दौरा किया।

जम्मू-कश्मीर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर के कमांडर ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन और सीआईएफ रोमियो के ऑपरेशनल ठिकानों का दौरा किया।

व्हाइट नाइट कोर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने इन स्थानों पर तैनात जवानों से बातचीत की और उनकी सतर्कता, ऑपरेशनल क्षमता तथा लगातार समर्पण की सराहना की।

दौरे के दौरान कोर कमांडर को सुरक्षा हालात, ऑपरेशनल तैयारियों, क्षमता बढ़ाने के उपायों, निगरानी प्रणालियों, सटीक हमले की क्षमताओं और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई।

उन्होंने जवानों के उच्च मनोबल और पेशेवर रवैये की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षित और स्थिर माहौल बनाए रखने में उनकी सतर्कता और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सेना ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य भविष्य की युद्ध चुनौती के लिए तैयारियों को मजबूत करना और ऑपरेशनल क्षमता की समीक्षा करना था।

व्हाइट नाइट कोर ने अपने संदेश में कहा, "तैयारी के जरिए रोकथाम, तैयारी के जरिए जीत। हम सेवा करते हैं, हम सुरक्षा करते हैं।"

जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने कई क्षेत्रों में देश के जवानों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया है। व्हाइट नाइट कोर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस दौर की कई तस्वीरों को शेयर किया गया है।

इससे पहले, थलसेना प्रमुख बनने के बाद जनरल धीरज सेठ ने जम्मू कश्मीर में उत्तरी कमान का अपना पहला दौरा किया। उन्होंने कुपवाड़ा, उरी और मानसबल जैसे सीमावर्ती इलाकों में अग्रिम तैनाती का निरीक्षण किया और श्रीनगर में सुरक्षा परिदृश्य और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

जम्मू क्षेत्र में एलओसी और आतंकवाद-रोधी ग्रिड का आकलन किया गया। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने 7 से 9 जुलाई तक का समय उत्तरी कमान में बिताया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 8:46 PM IST

Tags

Next Story