जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती में सोमवार देर रात कचरे के ढेर में एक बोरे में मांस मिलने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी फैलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

जमशेदपुर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती में सोमवार देर रात कचरे के ढेर में एक बोरे में मांस मिलने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी फैलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के अनुसार, महानंद बस्ती में हनुमान मंदिर के सामने सड़क के दूसरी ओर कचरे के ढेर में एक बोरा पड़ा था। उसमें मांस होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने कचरे के ढेर से बोरे को हटवा दिया।

एहतियात के तौर पर इलाके में त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। दुर्गा पूजा के दौरान हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, बोरे में मिला मांस किसका है, उसे वहां किसने और कब फेंका तथा इसके पीछे किसी की क्या मंशा थी, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बोरा फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 1:09 PM IST

Tags

Next Story