जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली, 4 सिंतबर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्री कृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं। उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपनाने तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री कृष्ण।"

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता में उनका अमर संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद, आशा और नई ऊर्जा का संचार हो। जय श्रीकृष्ण।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री कृष्णा।"

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 'एक्स' पोस्ट करते हुए लिखा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के दिव्य जन्म का जश्न मनाएं और उनके धर्म, कर्म और भक्ति के शाश्वत संदेश से प्रेरणा लें। सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

बता दें कि जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात के वक्त भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में देवकी और वसुदेव के यहां जन्म लिया था। इसी खुशी में हर साल पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 9:22 AM IST

Tags

Next Story