जापानी टीवी धारावाहिक 'विवांट' की कहानी कितनी अटपटी है?

जापानी टीवी धारावाहिक विवांट की कहानी कितनी अटपटी है?
फिलहाल जापानी टीवी स्टेशन टीबीएस ने धारावाहिक 'विवांट' का सीजन 2 प्रसारित किया। प्रसारण होने के बाद इस धारावाहिक की रेटिंग ऊंची बनी रही, लेकिन उसकी कहानी अत्यंत अटपटी है।

बीजिंग, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलहाल जापानी टीवी स्टेशन टीबीएस ने धारावाहिक 'विवांट' का सीजन 2 प्रसारित किया। प्रसारण होने के बाद इस धारावाहिक की रेटिंग ऊंची बनी रही, लेकिन उसकी कहानी अत्यंत अटपटी है।

इस धारावाहिक में कथित पिछड़े हुए चीनी गुप्त संगठन से जापान की प्रगतिशील गुप्त सूचना संस्था की तुलना की गई। इसके अलावा, ऐसे दृश्य रचे गए कि चीनी इंटेलिजेंस एजेंट ने जापानी इंटेलिजेंस एजेंट को उंगली काटने, पेट में सुई चुभाने जैसे घोर यातनाएं दीं। ऐसे तरीके इतिहास में चीन का अतिक्रमण करने वाली जापानी सेना द्वारा चीन के देश भक्तों के प्रति अपनाए गए थे।

इस धारावाहिक ने सफेद को काला दिखाकर जानबूझकर शत्रुपूर्ण भावना भड़काई।

इसके अलावा, इस धारावाहिक ने चुपचाप से जापान की समुद्र पार कार्रवाई लीपापोती भी की ताकि उसके आत्मरक्षा दल के कर्तव्य की सीमा को गोलमोल किया जाए।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 से जापान के विदेश मंत्रालय ने कथित विदेशी रणनीतिक सूचना प्रसार के नाम 5,600 करोड़ जापानी येन निवेश कर चीन को बदनाम करने और इतिहास तोड़-मरोड़ करने की कोशिश की।

कुछ दिन पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि चीन का जापान पर कब्जा करने का कोई सवाल ही नहीं है। यह बहुत साफ है कि जापान ने युद्ध छेड़ा, जिससे करोड़ों लोगों की जान चली गई। अगर जापान में ऐसी आवाज को औद्योगिक या मनोरंजक उत्पादन व्यवस्था से बनाए गए झूठों को छिपाया जाता है, जापान का फिर युद्ध छेड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story