झांसी खेत के पानी भरे गड्ढे में तीन दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव, इलाके में सनसनी

झांसी  खेत के पानी भरे गड्ढे में तीन दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव, इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश के झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में खेत के बीच बने पानी से भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उरई निवासी 51 वर्षीय अजय गोस्वामी के रूप में हुई है, जो खजुराहा बुजुर्ग गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे।

लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में खेत के बीच बने पानी से भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उरई निवासी 51 वर्षीय अजय गोस्वामी के रूप में हुई है, जो खजुराहा बुजुर्ग गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि वह तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनका शव बुधवार को पानी के गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बुधवार को डायल 112 पर सूचना मिली कि बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग गांव में खेत के बीच बने पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 51 वर्षीय अजय गोस्वामी, निवासी उरई के रूप में हुई, जो गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे।

परिजनों के मुताबिक, अजय गोस्वामी तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। उनकी चप्पल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली, जबकि उनके हाथ में टॉर्च भी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शौच के दौरान पैर फिसलने से पानी के गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मामले को लेकर झांसी की सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सिमरन सिंह ने बताया कि बुधवार को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बबीना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग गांव में एक डेड बॉडी देखी गई है।

खेत के बीच में एक पानी के गड्ढे में शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (51 वर्ष, निवासी उरई) के रूप में हुई, जो कि अपनी रिश्तेदारी में इस गांव में आए थे।

मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मृतक की बहन ने बताया कि तीन दिन पहले वह खेत की तरफ शौच के लिए निकले थे। उसके बाद वह घर वापस नहीं आए। मृतक की चप्पल कुछ दूरी पर पाई गई और मृतक के हाथ में टॉर्च भी थी। मामले की जांच की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story