झारखंड सदर अस्पताल में भर्ती हैं 4 आंदोलनकारी छात्र, डॉक्टर बोले- स्थिति सामान्य होते ही कर देंगे डिस्चार्ज

झारखंड  सदर अस्पताल में भर्ती हैं 4 आंदोलनकारी छात्र, डॉक्टर बोले- स्थिति सामान्य होते ही कर देंगे डिस्चार्ज
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गया है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने जानकारी दी है।

रांची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गया है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने जानकारी दी है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बिमलेश सिंह ने आईएएनएस से कहा, "फिलहाल यहां चार से पांच लोग भर्ती हैं जो उपवास पर हैं। इनमें देवेंद्र महतो, मनीष कुमार, हबीबा और क्रांति शामिल हैं। ये सभी चारों अभी स्थिर स्थिति में हैं, और कोई बड़ी समस्या नहीं है। उपवास के कारण उन्हें थोड़ी इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की दिक्कत है, लेकिन उपवास से जुड़े अन्य कोई लक्षण नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "फास्टिंग के जो लक्षण जो सामान्य तौर पर आते हैं, वही हैं। सभी की स्थिति अभी स्टेबल है। हमारे फिजिशियन लगातार उन सभी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जैसे ही उनकी स्थिति सामान्य हो जाएगी हम उन्हें यहां से डिस्चार्ज कर देंगे।"

बता दें कि झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों द्वारा जारी आंदोलन 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है। छात्र नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों में बदलाव की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

झारखंड में हो रहे इस प्रोटेस्ट को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। एनडीए के नेताओं का आरोप है कि झारखंड में इंडिया ब्लॉक समर्थित सरकार होने के नाते कांग्रेस के बड़े नेता वहां नहीं पहुंच रहे हैं।

वहीं, इंडिया ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि वे विद्यार्थियों के साथ हैं। इन सबके बावजूद अभी तक छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर कोई खास निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

छात्रों के भूख हड़ताल पर जाने से प्रशासन और सरकार पर दबाव बढ़ गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार छात्रों की सेहत पर नजर रखे हुए है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि छात्रों को तुरंत इलाज और जरूरी सपोर्ट दिया जा रहा है।

आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार ठोस आश्वासन नहीं देती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Aug 2026 2:58 PM IST

Tags

Next Story