झारखंड सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी की रैलियों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

झारखंड सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी की रैलियों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट
झारखंड में बुधवार को धनबाद सांसद और निरसा विधायक शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। सांसद ढुलू महतो और अरूप चटर्जी की अलग-अलग रैलियों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

धनबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में बुधवार को धनबाद सांसद और निरसा विधायक शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। सांसद ढुलू महतो और अरूप चटर्जी की अलग-अलग रैलियों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन ने कहा कि बैठक की सूचना के लिए एसडीओ को निर्देश दिया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्र और लोगों की मौजूदगी की अनुमति एसडीओ से लेनी होती है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के पास रैली के लिए दोनों आवेदन आए हैं। कोशिश है कि जगह और समय बदल कर अनुमति दी जा सकती है। अनुमंडल पदाधिकारी ही इस मामले पर निर्णय लेंगे।

डिप्टी कमिश्नर टकराव की स्थिति को दूर करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से माध्यम से व्यक्तिगत बातचीत से दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या होगी तो हम इसके लिए हमेशा से तैयार हैं। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस दोनों तैयार है। लेकिन समय और एक ही स्थान को लेकर जो मामला है, उसका समाधान किया जाना चाहिए। अगर कानून-व्यवस्था का मामला सामने आएगा तो हम लोग सख्ती से निपटेंगे।

डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन ने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाएं और किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में न लें। इसके लिए हम लोग हैं। अगर किसी भी तरह का कोई मामला होगा तो हम लोग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि बुधवार, 15 जुलाई को सांसद ढुल्लू महतो निरसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के जवाब में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन का एलान किया है। इन दोनों कार्यक्रमों की वजह से क्षेत्र में सियासी पारा हाई हो गया है, तो वहीं प्रशासन की अलर्ट हो गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 11:37 AM IST

Tags

Next Story