झारखंडः सिमडेगा की युवती की हत्या के आरोप में इंस्टाग्राम फ्रेंड तेलंगाना से गिरफ्तार

झारखंडः सिमडेगा की युवती की हत्या के आरोप में इंस्टाग्राम फ्रेंड तेलंगाना से गिरफ्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले में 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आदर्श कुमार को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

सिमडेगा, 5 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले में 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आदर्श कुमार को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

16 मई की सुबह कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में जेबा परवीन को घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल युवती को पहले कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया था।

हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी आदर्श कुमार बिहार के वैशाली जिले का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान जेबा परवीन से करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

आरोपी ने युवती के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था, लेकिन परिजनों ने इसे स्वीकार नहीं किया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने एकतरफा लगाव के चलते वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन वह कथित तौर पर युवती के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

सिमडेगा पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न राज्यों में की गई छानबीन के आधार पर आरोपी का सुराग मिला और उसे तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 8:31 PM IST

Tags

Next Story