झारखंडः तंत्र-मंत्र से इलाज का दावा करने वाले शख्स ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

झारखंडः तंत्र-मंत्र से इलाज का दावा करने वाले शख्स ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पोक्सो अधिनियम सहित सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

चाईबासा, 2 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पोक्सो अधिनियम सहित सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, तोड़ांगहातु गांव के मुंडासाई निवासी 57 वर्षीय पांडे नाग तंत्र-मंत्र के जरिए बीमारियों के इलाज का दावा करता है। उसे गांव के एक परिवार ने अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए घर पर बुलाया था। पांडे नाग ने कुछ घंटे तक घर में पूजा-पाठ का ढोंग किया और इसके बाद पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए पीड़िता की मां और उसके भाई को घर से बाहर भेज दिया। घर पर नाबालिग बच्ची अकेली थी, जिसके साथ उसने दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद जब मां और भाई वापस लौटे तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई। परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में पीड़िता की मां ने 1 मार्च को जगन्नाथपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताया गया कि एसडीपीओ राफेल मुर्मू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और उसका बयान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, उसे कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उसे पूरा सहयोग मिल सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल कर त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 March 2026 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story