जॉब अलर्ट एसएचए-दिल्ली में आईटी एक्जीक्यूटिव समेत 20 पदों पर आवेदन शुरू, 5 मई तक मौका
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए-दिल्ली) ने आईटी एक्जीक्यूटिव समेत विभिन्न 20 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एसएचए-दिल्ली ने जिन 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें क्वालिटी एश्योरेंस एक्जीक्यूटिव के 2, मेडिकल ऑडिट एक्जीक्यूटिव के 2, मैनेजर-आईईसी का 1, डेटा एनालिस्ट के 2, डिप्टी मैनेजर फाइनेंस एवं अकाउंट्स के 2, शिकायत निवारण एक्जीक्यूटिव के 2, अकाउंट्स ऑफिसर/अकाउंटेट के 1, आईटी एक्जीक्यूटिव के 2, धोखाधड़ी रोधी एक्जीक्यूटिव के 2, अकाउंट असिस्टेंट के 2, और ऑफिस असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस/बीडीएस, पत्रकारिता में मास्टर, बीटेक/बी इंजीनियरिंग/एम टेक/सांख्यिकी में मास्टर्स, सीए/एमबीए फाइनेंस, या कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री, या सीए/सीएमए/आईसीडब्ल्यूए इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और प्रासंगिक क्षेत्र में तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 29, 39, और 49 साल तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 22,000 से 75,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएचए-दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 April 2026 9:04 PM IST












