जेआरएचएमएस में नौकरी का मौका जनरल मैनेजर समेत 2 पदों पर भर्ती, 25 अप्रैल तक करें आवेदन

जेआरएचएमएस में नौकरी का मौका जनरल मैनेजर समेत 2 पदों पर भर्ती, 25 अप्रैल तक करें आवेदन
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (जेआरएचएमएस-रांची) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड, के तहत जनरल मैनेजर सहित कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (जेआरएचएमएस-रांची) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड, के तहत जनरल मैनेजर सहित कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

जेआरएचएमएस-रांची ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (मानव संसाधन) का 1 और ऑडिटर (लेखा परीक्षक-वित्त) का 1 पद शामिल हैं।

जेआरएचएमएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश में जुटे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

जनरल मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भारत सरकार या राज्य सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी होना चाहिए, जिन्होंने अवर सचिव या उससे ऊपर के समकक्ष पद धारण किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास मानव संसाधन संबंधी कार्यों में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए, विशेष रूप से झारखंड सरकार के विभागों में। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को सरकारी संगठन में लेखा परीक्षक/उप नियंत्रक वित्त एवं लेखा के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास लेखा परीक्षा/वित्त संबंधी कार्यों में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए, विशेष रूप से झारखंड सरकार के विभागों में। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, पात्रता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेआरएचएमएस-रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्कीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'मिशन निदेशक, आरसीएच परिसर, झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी, जीवीआई परिसर, नामकुम, रांची-834010' पते पर लास्ट डेट तक या उससे पहले डाक कर दें। वहीं, लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 April 2026 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story