जूनियर रेजिडेंट के 151 पदों पर निकली वैकेंसी, 18 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

जूनियर रेजिडेंट के 151 पदों पर निकली वैकेंसी, 18 जून को वॉक-इन इंटरव्यू
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल (वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल), नई दिल्ली ने अनौपचारिक आधार पर जूनियर रेजिडेंट (नॉन-पीजी) एमबीबीएस के कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मेडिकल क्षेत्र से जुड़े योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती की अवधि 89 दिनों की होगी या 30 सितंबर तक, जो भी पहले हो।

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल (वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल), नई दिल्ली ने अनौपचारिक आधार पर जूनियर रेजिडेंट (नॉन-पीजी) एमबीबीएस के कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मेडिकल क्षेत्र से जुड़े योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती की अवधि 89 दिनों की होगी या 30 सितंबर तक, जो भी पहले हो।

वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री और दिल्ली चिकित्सा परिषद से स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स ने 1 जुलाई 2024 को या उसके बाद इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए।

वॉक-इन इंटरव्यू 18 जून को 'ओल्ड लेक्चर थिएटर-ओपीडी बिल्डिंग के पीछे, सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली-110029' के पते पर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच उपस्थित होने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story