'कात्तान' को लेकर मिलिंद सोमन का खुलासा, बोले- रहस्य और थ्रिलर से भरी है कहानी
मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में इन दिनों रहस्य और थ्रिलर से भरपूर कहानियों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई कलाकार भी अलग-अलग तरह के किरदारों और नई कहानियों के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता और मॉडल मिलिंग सोमन की आने वाली फिल्म 'कात्तान' को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस कड़ी में मिलिंद सोमन ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म रहस्य और रोमांच से भरी कहानी पर आधारित है और इसका ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के मन में कई सवाल उठने वाले हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए मिलिंद सोमन ने कहा, ''फिल्म 'कात्तान' को मैं एक मिस्ट्री-थ्रिलर मानता हूं। इसकी कहानी और इससे जुड़ी कई चीजें रहस्यमयी हैं। इसमें एक ऐसा सीन है जो दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा देता है। ट्रेलर में एक कटा हुआ सिर दिखाई देता है और वह मुस्कुरा रहा होता है। दिलचस्प बात यह है कि वह सिर अभिनेता विजय सेतुपति का है। इस सीन को देखकर यह सवाल उठता है कि आखिर वह सिर वहां क्यों है और इसके पीछे की कहानी क्या है।''
मिलिंद सोमन ने कहा, ''यही रहस्य पूरी सीरीज की असली कहानी को आगे बढ़ाता है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।''
उन्होंने आगे कहा, ''इस कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं जो दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करेंगे। फिल्म में सिर्फ रोमांच ही नहीं, बल्कि कहानी के पीछे छिपे रहस्य को धीरे-धीरे खोलने की कोशिश की गई है। ट्रेलर की झलक से ही यह साफ है कि कहानी में कुछ ऐसा है जो दर्शकों को हैरान कर सकता है। यह प्रोजेक्ट एक अलग तरह का अनुभव देने वाला है, क्योंकि इसमें थ्रिलर, सस्पेंस और रहस्य तीनों का मेल देखने को मिलेगा।''
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 March 2026 11:18 PM IST












