कैस्पियन सागर में जहाज पर यूक्रेनी हमले पर भड़का ईरान, अराघची ने जेलेंस्की को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

कैस्पियन सागर में जहाज पर यूक्रेनी हमले पर भड़का ईरान, अराघची ने जेलेंस्की को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ईरानी व्‍यापार‍िक जहाज पर हमले का दोषी ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

नई द‍िल्‍ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ईरानी व्‍यापार‍िक जहाज पर हमले का दोषी ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''यूक्रेन ने एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर हमला किया है, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन है, जो इजराइल के कहने पर किया गया, ताकि यूरोप को उसके युद्ध में खींचा जा सके।''

अराघची ने कहा क‍ि यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास और रूस के विदेश मंत्री लावरोव से हुई बातचीत में मैंने साफ कहा कि कीव ने जो किया है, उसका जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जा सकता।

शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश की सेना ने कैस्पियन सागर में एक रूसी वॉरशिप और ईरान से जुड़े मिलिट्री कार्गो को ट्रांसपोर्ट करने वाले जहाजों पर हमला किया।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी हमले की वजह से जहाज में धमाका हुआ, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

अराघची ने शनिवार को ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान अराघची ने कल्लास से यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई की अपील की।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, हमले को लेकर शनिवार को तेहरान में यूक्रेन के चार्ज डी'अफेयर्स को बुलाया और इस आपराधिक काम की निंदा करते हुए औपचारिक तौर पर विरोध पत्र दिया।

मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने रूस और यूक्रेन के बीच झगड़े में कभी दखल नहीं दिया और कहा कि यह हमला खतरनाक तरीके से युद्ध और असुरक्षा की आग को और फैला सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 10:57 PM IST

Tags

Next Story