कमलनाथ के गैस वाले बयान का जिक्र कर विश्वास सारंग बोले, कांग्रेस देश में भ्रम फैलाना बंद करे

कमलनाथ के गैस वाले बयान का जिक्र कर विश्वास सारंग बोले, कांग्रेस देश में भ्रम फैलाना बंद करे
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं द्वारा गैस की किल्लत नहीं होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने यह बात कही और अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी माना है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब यह बात कांग्रेस के नेतृत्व को भी समझनी चाहिए।

भोपाल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं द्वारा गैस की किल्लत नहीं होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने यह बात कही और अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी माना है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब यह बात कांग्रेस के नेतृत्व को भी समझनी चाहिए।

सारंग ने कहा कि इस समय जनता को गैस पूरी तरह उपलब्ध हो रही है और किसी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है और लोगों को सुविधा के साथ गैस मिल रही है।

मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा देश में वैमनस्य और अराजकता फैलाने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब जब उनके ही नेता यह बात मान रहे हैं कि कोई किल्लत नहीं है और सरकार ने जनता के लिए काम किया है, तो उन्हें भी इसे स्वीकार करना चाहिए।

विश्वास सारंग ने कहा कि आनंद शर्मा और कमलनाथ ने दोनों ही स्पष्ट रूप से कहा कि गैस की उपलब्धता सुगम है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता अगर कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी देश की वर्तमान परिस्थितियों को समझते और यह सुनिश्चित करते कि किसी चीज की कमी नहीं है। इसके बजाय अनर्गल बयान देकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री ने आगे कहा कि जो नेता जागरूक हैं और सकारात्मक सोच रखते हैं। वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए सुधार और सुव्यवस्थित प्रशासन को देखते हुए सही बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में अच्छा परिवर्तन हुआ है और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी कभी-कभी मोदी सरकार की तारीफ करते दिख रहे हैं, जैसे शशि थरूर। यह संकेत है कि उनके बीच भी यह समझ पैदा हो रही है कि देश में उपलब्धता और सुगमता के मामले में कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता और देश के हित में बयान दिए जाने चाहिए, बजाय भ्रम फैलाने के। उन्होंने कांग्रेस को सुझाव दिया कि वे देशहित में सकारात्मक रवैया अपनाएं और उन अनर्गल बयानबाजियों से बचें जो केवल भ्रम पैदा करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब देश में सब कुछ सुगमता के साथ उपलब्ध है, तो ऐसे बयान देना ठीक नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story