करम पर्व 2026 एडब्ल्यूडीसी के ईएम अमृत बेक ने आदिवासी महिलाओं को बांटी पारंपरिक पोशाक
कोकराझार, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आदिवासी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट काउंसिल (एडब्ल्यूडीसी) के कार्यकारी सदस्य (ईएम) अमृत बेक ने करम पर्व 2026 के अवसर पर कोकराझार जिले के दाओलबाड़ी और बंगलाबाड़ी चाय बागान क्षेत्रों में काम करने वाली आदिवासी महिलाओं के बीच पारंपरिक पोशाक का वितरण किया।
मीडिया से बातचीत में अमृत बेक ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एडब्ल्यूडीसी समझौते के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते ने आदिवासी समुदाय को विकास का नया अवसर प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध धनराशि पर्याप्त नहीं है, लेकिन करम पर्व की तैयारियों के तहत दाओलबाड़ी और बंगलाबाड़ी चाय बागानों में कार्यरत आदिवासी महिलाओं को पारंपरिक पोशाक वितरित की गई है।
अमृत बेक ने करम पर्व 2026 के अवसर पर आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समुदाय की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।
बता दें कि करम पर्व 2026 के पावन मौके पर आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मातृशक्ति का सम्मान करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी बहुल इलाकों में प्रकृति को समर्पित इस लोकपर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Sept 2026 9:04 PM IST












