कर्नाटक के 43.8 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस, 24 अगस्त को जारी होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट

कर्नाटक के 43.8 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस, 24 अगस्त को जारी होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट
चुनाव आयोग ने कर्नाटक में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण में 43.8 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे।

बेंगलुरु, 21 अगस्त (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण में 43.8 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक नोटिस और निपटारे की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी। इसी दिन वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट भी प्रकाशित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अंतिम वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में इस अभ्यास के तहत कुल 5.54 करोड़ मतदाता मैप किए गए हैं। इनमें से 1.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर रखा गया है। इन्हें एसडीडीओ कैटेगरी में रखा गया है।

बता दें कि चुनाव प्रक्रिया में 'एसडीडीओ' या संबंधित हटाई गई सूचियां सीधे तौर पर उस श्रेणी या सूची से जुड़ी है, जिसमें उन मतदाताओं के नाम होते हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए या संशोधित किए जाते हैं। विशेषकर तब जब मतदाता मृत, अनुपस्थित या स्थानांतरित पाए जाते हैं।

इसके बाद बचे 4.46 करोड़ मतदाता एक्टिव वोटर की श्रेणी में हैं। एक्टिव 4.46 करोड़ मतदाताओं में से 20.35 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं। वहीं 23.45 लाख मतदाता 'नो-मैपिंग' कैटेगरी में हैं।

चुनाव आयोग इन दोनों समूहों को नोटिस भेजेगा। इन मतदाताओं को जवाब देना होगा ताकि उनका नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल हो सके।

चुनाव आयोग का मकसद है कि वोटर लिस्ट पूरी तरह साफ और अपडेटेड हो। इसलिए जिनके नाम में दिक्कत है या जानकारी पूरी नहीं है, उन्हें मौका दिया जा रहा है कि वे जरूरी दस्तावेज देकर अपनी एंट्री पक्की कराएं। एसआईआर के बाद जारी होने वाली फाइनल लिस्ट ही आने वाले चुनावों का आधार बनती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 1:16 PM IST

Tags

Next Story