करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में भी निभाई रस्म, हाथों पर सजाई निक के नाम की मेहंदी

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथ में पकि निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाए हुए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "पिया के नाम की.. करवा चौथ मना रहे सभी को हैप्पी करवा चौथ।"
एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने मेहंदी की क्लोज लुक वाली तस्वीर शेयर की और उसके रंग को गहरा करने से जुड़ी एक पारंपरिक मान्यता के बारे में पूछा। उन्होंने लिखा, "सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी? "
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी लगाने पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) कि बात की है। दरअसल, मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) इसलिए लगाई जाती है ताकि मेहंदी लंबे समय तक त्वचा से चिपकी रहे और उसका रंग गहरा और पक्का आए।
जब मेहंदी सूखने लगती है तो वह पपड़ी बनकर झड़ने या टूटने लगती है। चीनी के चिपचिपेपन के कारण मेहंदी त्वचा पर लंबे समय तक टिकी रहती है और जल्दी नहीं उखड़ती। मेहंदी का रंग देने वाला मुख्य तत्व 'लॉसोन' तभी तक रंग छोड़ता है जब तक वह नम रहती है। सूखी मेहंदी रंग छोड़ना बंद कर देती है। चाशनी मेहंदी को सूखने से बचाए रखती है और उसे नम रखती है।
प्रियंका, जिनकी शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई है, अक्सर विदेश में रहते हुए भी अपनी परंपराओं को जिंदा रखने की कोशिश करती हैं और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी भी भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ी रहे। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर हुए दशहरे के और दुर्गा पूजन किया था। इसके बाद उन्होंने हवन के साथ-साथ कन्या पूजन भी किया था। इस पूरी पूजा में अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी शामिल हुए थे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
