कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने फहराया ईरानी झंडा, अशोक पंडित बोले- कार्रवाई करे सरकार

कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने फहराया ईरानी झंडा, अशोक पंडित बोले- कार्रवाई करे सरकार
फिल्ममेकर और सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे प्रदर्शनों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत सरकार से तुरंत कार्रवाई की अपील की है।

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे प्रदर्शनों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत सरकार से तुरंत कार्रवाई की अपील की है।

अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि साल 1990 से 2026 तक कुछ भी नहींं बदला है। उन्होंने साल 1990 के कश्मीरी पंडित नरसंहार से तुलना करते हुए कहा कि स्थिति अब भी वैसी ही है, जहां इस्लामिक कट्टरपंथ का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को 'तथाकथित' बताते हुए देश की एकता को खतरा बताया।

पंडित ने पोस्ट में लिखा, "हमें इन तथाकथित ‘प्रदर्शनकारियों’ और उनके मददगारों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, जो भारत की आजादी को तोड़ना चाहते हैं। मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि देर होने से पहले कार्रवाई करे।"

उन्होंने 1990 के नारों का जिक्र किया, "हमें क्या चाहिए? आजादी! आजादी का क्या मतलब है? ला इलाहा इल्लल्लाह! यहां क्या चलेगा? निजाम-ए-मुस्तफा!”, “अरे काफिरों, कश्मीर में छोड़ दो! कश्मीर पाकिस्तान बनेगा।”

वहीं, साल 2026 के संदर्भ में उन्होंने नए नारे का उल्लेख करते हुए कहा, “कश्मीर हिज्बुल्लाह बनेगा।" उन्होंने कहा कि कश्मीर की ज्यादातर आबादी सड़कों पर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी समेत कोई लोकल नेता इसकी निंदा नहीं कर रहा। घाटी और लद्दाख में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शनों पर चुप्पी साधी गई है। उन्होंने लाल चौक पर ईरानी झंडा फहराने को हिम्मत का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह बहुत कुछ कहता है।

पंडित ने जोर देते हुए कहा, "वे तब भी चुप रहे, वे अब भी चुप हैं। हम अपने देश के खिलाफ ताकत के इस हिंसक प्रदर्शन को चुपचाप देखते नहीं रह सकते।"

उन्होंने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए लिखा कि 90 के दशक में कश्मीर में नरसंहार और जातीय सफाए का शिकार होने के नाते वे सरकार से अपील करते हैं कि जम्मू और कश्मीर ही नहीं, पूरे देश में इस खतरे से लड़ें, ताकि अंदरुनी सुरक्षा बनी रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2026 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story