कठुआ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती कैंसर इलाज सुविधाओं का विस्तार, एमडी कोर्स भी होगा शुरू

कठुआ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती कैंसर इलाज सुविधाओं का विस्तार, एमडी कोर्स भी होगा शुरू
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) कठुआ में कैंसर देखभाल सुविधाओं को टाटा मेमोरियल सेंटर ने अपग्रेड करने का फैसला लिया है, जिसमें एडवांस्ड रेडिएशन ट्रीटमेंट भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कठुआ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) कठुआ में कैंसर देखभाल सुविधाओं को टाटा मेमोरियल सेंटर ने अपग्रेड करने का फैसला लिया है, जिसमें एडवांस्ड रेडिएशन ट्रीटमेंट भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ में इस सहयोग के तहत अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी सहित कैंसर उपचार की उन्नत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसी वर्ष से जीएमसी कठुआ में एमडी कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इससे न केवल मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र देश का शायद एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां केंद्र सरकार ने लगभग एक साथ तीन मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी है। वर्ष 2019 में शुरू हुआ जीएमसी कठुआ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा, जीएमसी कठुआ और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम), जम्मू के बीच एक और समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में कैंसर देखभाल सुविधाओं को अपग्रेड करेगा, जिसमें एडवांस्ड रेडिएशन ट्रीटमेंट भी शामिल है।"

उन्होंने कहा, "जीएमसी कठुआ में इस साल से एमडी कोर्स शुरू होगा। उधमपुर-कठुआ-डोडा शायद देश का एकमात्र ऐसा लोकसभा क्षेत्र है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक ही समय में तीन मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। 2019 में शुरू हुआ जीएमसी कठुआ, तब से अब तक काफी तेजी से आगे बढ़ा है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जीएमसी कठुआ और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) जम्मू के बीच एक और एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू मेडिकल संस्थानों और प्रमुख रिसर्च संगठनों के बीच तालमेल बिठाने के मौजूदा वैश्विक चलन के अनुरूप है, ताकि वैज्ञानिक रिसर्च को क्लिनिकल उपयोग में बदलने में मदद मिल सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story