कजाकिस्तान से भगोड़ा आशीष कुमार वापस लाया गया, शादी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या

कजाकिस्तान से भगोड़ा आशीष कुमार वापस लाया गया, शादी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांटेड भगोड़े आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाने का काम किया है।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांटेड भगोड़े आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाने का काम किया है।

सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। आशीष कुमार को 23 नवंबर को नई दिल्ली लाया गया, जहां उसे हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह मामला नवंबर 2025 का है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, एक शादी समारोह के दौरान मृतक और आशीष कुमार के बीच विवाद हो गया था।

बाद में जब मृतक शादी के वेन्यू से लौट रहा था, तो आशीष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को रोक लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में हरियाणा पुलिस की अपील पर सितंबर 2026 में इंटरपोल के जरिए आशीष कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था।

बाद में उसे कजाकिस्तान के अल्माटी में इमिग्रेशन जांच के दौरान लोकेट किया गया और फिर उसे भारत डिपोर्ट किया गया।

सीबीआई भारत में इंटरपोल का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो है। सीबीआई ने बताया कि भारतपोल के जरिए देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ाया जा रहा है।

सीबीआई के मुताबिक, 2019 से अब तक 300 से ज्यादा वांटेड अपराधियों को इंटरपोल चैनल के जरिए भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें सिर्फ 2026 में ही 75 भगोड़े शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story