केजरीवाल का देश और दिल्ली में वजूद खत्म हो गया है योगेंद्र चंदोलिया
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश और दिल्ली में केजरीवाल का वजूद खत्म हो गया है।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि भाजपा का पतन नहीं, मिस्टर केजरीवाल ने अपना पतन देखा है। भाजपा कई राज्यों में शासन कर रही है और जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। अगर आप पिछले चुनाव देखें, तो कई राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी हुई है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भाजपा सरकार बना रही है। केजरीवाल की पार्टी जब चुनाव में जाती है तो हार मिलती है, कई बार तो जमानत नहीं बचा पाते।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व बिल्कुल नेतृत्वहीन हो गया है। खड़गे, राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा तक, कांग्रेस का पतन निश्चित हो गया है। कांग्रेस ने देश को शर्मिंदा किया है। एआई समिट के दौरान जिस तरह से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है और देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, इसे देश कभी माफ नहीं करेगा।
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर भारत के स्टैंड पर विपक्ष के सवालों पर भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे नहीं पता कि विपक्ष क्या कहता है, लेकिन पीएम मोदी कभी नहीं चाहते कि लोग आपस में लड़ें। वह समझौते की बात करते हैं। उन्होंने पूरे विश्व में शांति का पैगाम देने का काम किया है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को देश की नीति पर बोलने का अधिकार नहीं है। अगर पीएम मोदी को लगेगा कि उनसे सलाह की जरूरत है तो आप वहां बात रख सकते हैं; सार्वजनिक तौर पर बोलना ठीक नहीं है।
जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए कट्टर ईमानदार केजरीवाल के नारे पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि इसमें कोई जीत या हार नहीं है। केजरीवाल की सरकार ने शराब नीति बनाई थी। भाजपा ने शराब नीति के खिलाफ आंदोलन किया था। आनन-फानन में केजरीवाल की सरकार ने नीति को क्यों बदला? उस समय ही तय हो गया था कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 March 2026 9:51 PM IST












