केंद्रीय बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा भाजपा नेता दुर्विजय सिंह

केंद्रीय बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा  भाजपा नेता दुर्विजय सिंह
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला सहकारी बैंक के सभागार में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए आम बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा।

शाहजहांपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला सहकारी बैंक के सभागार में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए आम बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा।

दुर्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों, आर्थिक विकास को गति देना, जन आकांक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ-सबका विकास, पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए किया गया है, जो विकास की गति को तेज करेगा।

किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कई प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर देने और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर फोकस है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है।

दुर्विजय सिंह ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास बनाने की योजना है, जिससे लड़कियां सुरक्षित वातावरण में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। महिला कल्याण के लिए कुल 28,183 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें 'लखपति दीदी' योजना का विस्तार और महिला श्रम शक्ति भागीदारी बढ़ाने के प्रयास शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में बायोफार्मा शक्ति मिशन के तहत 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने जैसे कदम आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाएंगे। संगठन का मुख्य कार्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दुर्विजय सिंह ने कहा, "यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने का मजबूत आधार है। इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सशक्तिकरण, और रोजगार सृजन से देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Feb 2026 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story