केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भ्रम पैदा करना इनका उद्देश्य
पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान राहुल गांधी देश में ठीक उसी तरह दहशत फैला रहे थे, जैसे वे अब कर रहे हैं। यहां तक कि उनके अपने लोग, कांग्रेस के सभी सदस्यों ने भी कोरोना का टीका लगवाया, लेकिन देश में दहशत फैलाना, भ्रम पैदा करना और राष्ट्र में निराशा का माहौल बनाना हमेशा से उनका उद्देश्य रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि गैस और तेल को लेकर राहुल गांधी आज भी वही कर रहे हैं। खुद तो संसद की सीढ़ी पर टोस्ट और आमलेट खा रहे हैं और दूसरे को डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कितना वजूद है, यह दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि रोज-रोज विदेश जाने को कूटनीति कहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कूटनीति सफल है और देश में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। देश में जब भी किसी चीज की कमी होगी तो उसका भी मैनेजमेंट नरेंद्र मोदी करेंगे।
बता दें कि एलपीजी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है। जबकि सरकार ने विपक्ष के आरोपों को अफवाह बताया। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कमी के विरोध में विपक्षी सांसदों के साथ राहुल गांधी संसद की सीढ़ियों पर चाय पीते और बिस्किट खाते नजर आए थे। जिसको लेकर गिरिराज सिंह ने उन पर निशाना साधा है।
हाल ही में कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि अगर एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं है तो संसद में आकर बयान दें। आने वाले दिनों में पता चल जाएगा कि सिलेंडर की कमी है कि नहीं। हम कॉफी रोज पीते हैं। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा था कि देश की जनता सिलेंडर के लिए लाइनों में लगी हुई है। एलपीजी की कालाबाजारी हो रही है। आम जनमानस में बड़ा संकट है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की पहचान संकट को नकारना है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 March 2026 12:54 PM IST












