पेरिस एक रेलवे स्टेशन पर चाकू के साथ दिखा शख्स, पुलिस बोली आतंकी नहीं

पेरिस एक रेलवे स्टेशन पर चाकू के साथ दिखा शख्स, पुलिस बोली आतंकी नहीं
फ्रांस के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चाकू लहराता दिखा। उस पर घरेलू हिंसा का आरोप था और पुलिस को देख उसने खुद पर ही चाकू चला दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर पर गोली मार दी।

पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चाकू लहराता दिखा। उस पर घरेलू हिंसा का आरोप था और पुलिस को देख उसने खुद पर ही चाकू चला दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर पर गोली मार दी।

पुलिस ने बताया है कि पेरिस के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन को खाली करा दिया गया है, क्योंकि एक व्यक्ति को चाकू लहराते देखा गया था।

अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एक अधिकारी ने मोंटपर्नासे स्टेशन पर "हथियार" का इस्तेमाल करते दिखा, जिसने फिर खुद को चाकू से घायल कर लिया।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि उस व्यक्ति ने मोंटपर्नासे जाने वाली ट्रेन पकड़ने से पहले पेरिस के एक उपनगर में अपनी पत्नी और बच्चों को धमकाया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली थी और इसी आधार पर स्टेशन पर उसका इंतजार किया जा रहा था। सूत्र ने बताया कि जब अधिकारियों ने उस व्यक्ति का सामना किया, तो उसने खुदकुशी करने की धमकी दी और फिर उसके पैरों में गोली मार दी गई।

रॉयटर्स के अनुसार, अभियोजक कार्यालय ने कहा कि कम से कम एक गोली चलने की आवाज सुनी गई। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि कई गोलियों की आवाज सुनाई दी।

बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक उच्च पदस्थ पुलिस सूत्र के मुताबिक ये कोई आतंकवादी हमला नहीं था।

घटना के समय स्टेशन पर मौजूद रॉयटर्स के एक फोटोग्राफर ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के कारण भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पुलिस ने स्टेशन को खाली करा दिया, जहां से देश के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की ओर जाने वाली तेज गति की ट्रेनें चलती हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से कुछ देर पहले ही चाकू से लैस एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे का गला काटने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू तान दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2025 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story