कोहली को ‘ड्रीम बॉल’ फेंकना प्रिंस की काबिलियत दिखाता है भरत अरुण

कोहली को ‘ड्रीम बॉल’ फेंकना प्रिंस की काबिलियत दिखाता है भरत अरुण
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी कर रहे प्रिंस यादव की तारीफ की है। प्रिंस ने विराट कोहली को जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, उसे अरुण ने 'ड्रीम बॉल' बताया।

चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी कर रहे प्रिंस यादव की तारीफ की है। प्रिंस ने विराट कोहली को जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, उसे अरुण ने 'ड्रीम बॉल' बताया।

भरत अरुण ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में प्रिंस भारत की ओर से भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नई दिल्ली के रहने वाले प्रिंस पिछले सीजन छह मुकाबलों में सिर्फ 3 ही विकेट निकाल सके थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है। वह 10 पारियों में कुल 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह इस सीजन शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं।

गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रिंस ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। प्रिंस की इस गेंद की खूब तारीफ हुई, और वह विराट को 46 पारियों बाद जीरो पर आउट करने वाले गेंदबाज बने। प्रिंस की इस गेंद को सोशल मीडिया पर फैंस ने 'बॉल ऑफ द टूर्नामेंट' भी बताया।

भरत अरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "देखिए, प्रिंस ने पिछले साल दिखाया था कि वह क्या हासिल कर सकते हैं। असल में इस साल हमारे कैंप के दौरान हमने उनकी ताकत पर बात की। देखिए, दबाव में कभी-कभार गेंदबाज कुछ नहीं कर पाता। हालांकि, दबाव में जिसे अपनी ताकत का इस्तेमाल करने का भरोसा होता है, वह सबसे ज्यादा कामयाब होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "प्री-सीजन कैंप और ऐसी ही चीजों के दौरान हमारी आपस में बहुत सारी ​​बातें हुईं। हमने समझा कि सबसे अच्छा क्या है, उनकी ताकत क्या है। इसके बाद हमने उनकी ताकत और काम करने के तरीके पर पूरी तरह से काम किया। हमने विराट कोहली से भी बात की, और उन्होंने कहा कि प्रिंस ने वह गेंद कैसे फेंकी?"

एलएसजी के गेंदबाजी कोच ने प्रिंस की गेंद को खास करार दिया। उन्होंने कहा, "यह बहुत आम नहीं है। ज्यादातर आउटस्विंग गेंदबाजों की गेंदें पिच पर टप्पा खाने के बाद हवा में स्विंग करती हैं। टप्पा खाने के बाद गेंद सीम की पोजीशन और उसके लैंड करने के तरीके की वजह से अंदर आती है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी गेंदबाज अपनी मर्जी से इसे फेंक सकता है, लेकिन अगर आप लगातार अपनी स्विंग पर काम कर रहे हैं, तो यह मुमकिन हो सकता है। और यह एक ड्रीम बॉल थी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story