कृष्णप्पा गौतम कर्नाटक के दमदार ऑलराउंडर, टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला

कृष्णप्पा गौतम कर्नाटक के दमदार ऑलराउंडर, टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला
कृष्णप्पा गौतम ने एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय क्रिकेट में पहचान बनाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें मौके न के बराबर मिले, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के माध्यम से उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कृष्णप्पा गौतम ने एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय क्रिकेट में पहचान बनाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें मौके न के बराबर मिले, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के माध्यम से उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

37 साल के होने जा रहे कृष्णप्पा गौतम का जन्म 20 अक्टूबर 1988 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था। वह दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और दाएं हाथ के निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं।

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गौतम ने 2012 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। लिस्ट ए में 2017 में और टी20 में 2011 में कर्नाटक के लिए उनका डेब्यू हुआ था। लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहने और बेहतर प्रदर्शन करने के बाद गौतम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला गया यह मैच डेब्यू के साथ ही गौतम का आखिरी मैच भी साबित हुआ। उन्हें इसके बाद कभी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। इस मैच में उन्होंने 2 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट लिया था।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कृष्णप्पा गौतम को मौके मिले, जहां उनकी ऑलराउंड क्षमता को भारतीय दर्शकों ने देखा। 2018 में आईपीएल डेब्यू करने वाले गौतम ने लीग में 36 मैच खेले। 2024 उनका आखिरी सीजन था। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे थे। 36 मैचों की 27 पारियों में 247 रन बनाने के साथ ही उन्होंने 21 विकेट लिए।

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए गौतम को तीनों फॉर्मेट में मौके मिले। 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 224 विकेट और 1,419 रन, 68 लिस्ट ए मैचों में 96 विकेट और 630 रन, साथ ही 92 टी20 मैचों में 74 विकेट और 734 रन उनके नाम दर्ज हैं।

कृष्णप्पा गौतम ने 22 दिसंबर 2025 को 37 साल की उम्र में सभी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। संन्यास के बाद कृष्णप्पा कोचिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 3:22 PM IST

Tags

Next Story