राष्ट्रीय: कर्नाटक पति से झगड़े का गिरोह ने उठाया फायदा, पत्नी से किया रेप, 5 गिरफ्तार

कर्नाटक  पति से झगड़े का गिरोह ने उठाया फायदा, पत्नी से किया रेप, 5 गिरफ्तार
कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर में मदद के बहाने 6 सदस्य वाले गिरोह ने एक विवाहित महिला से बलात्कार किया।

बेंगलुरु, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर में मदद के बहाने 6 सदस्य वाले गिरोह ने एक विवाहित महिला से बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पांचों आरोपियों की पहचान मौला हुसैन, शिवकुमार, प्रशांत, महेश और मदेश के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपी की पहचान लिंगराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु की मूल निवासी 21 वर्षीय पीड़िता 9 फरवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे गंगावती शहर में अपने पति से मिलने आई थी। पीड़िता अपने पति से मिली, लेकिन जल्द ही दंपति के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस ने कहा कि गिरोह ने दंपति के बीच झगड़े में हस्तक्षेप किया और पत्नी का पक्ष लिया। मदद करने के बहाने गिरोह ने उसके पति पर हमला किया और उसे खींचकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पीड़िता को बहलाया-फुसलाया और सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा, "मुख्य आरोपी की पहचान लिंगराज के रूप में हुई है, जिसने महिला के साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य ने अपराध करने में उसकी मदद की।"

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ पीड़िता को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बाद में पीड़िता ने घटना के संबंध में गंगावती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Feb 2024 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story