बलदेव सिंह औलख ने कुलगाम में आतंकी हमले को बताया निंदनीय, छात्रों को माफी पर पीएम मोदी को सराहा

बलदेव सिंह औलख ने कुलगाम में आतंकी हमले को बताया निंदनीय, छात्रों को माफी पर पीएम मोदी को सराहा
उत्‍तर प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की बेरहमी से हत्या की निंदा की, पीएम मोदी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को माफी वाले कदम की तारीफ की। साथ ही उन्‍होंने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती का स्वागत किया।

रामपुर, 1 अगस्‍त (आईएएनएस)। उत्‍तर प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की बेरहमी से हत्या की निंदा की, पीएम मोदी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को माफी वाले कदम की तारीफ की। साथ ही उन्‍होंने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती का स्वागत किया।

मंत्री बलदेव सिंह औलख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि कुलगाम आतंकी हमले की निंदा करता हूं। मैं जानना चाहता हूं कि इन गरीब मजदूरों ने ऐसा कौन सा काम किया जिसकी वजह से इनको मार दिया गया। मजदूर मजबूरी में अपने प्रदेश को छोड़ कर यहां काम करते थे, उनकी मौत के बाद परिवार पर बड़ा बोझ पड़ गया।

औलख ने कहा कि पीएम मोदी ने उन प्रदर्शनकारी छात्रों को माफ किया है, जिन्‍होंने उनको अपशब्‍द कहे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सम्राट हृदय रखते हुए वीडियो जारी करते हुए छात्रों को माफ किया है। उन्‍होंने बच्‍चों की भावनाओं को समझते हुए सराहनीय कदम उठाया है।

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती पर औलख ने कहा कि मुझे उम्‍मीद है कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती करेंगे। वह जनता के पैसों को किसी भी कीमत पर बेकार खर्च में नहीं जाने देना चाहते हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यह सावन का पावन महीना है। बहुत सारे श्रद्धालु कांवड़ जत्‍थों के साथ पवित्र गंगाजल लेकर आते हैं और अपनी मंशा के अनुरूप शिवालयों पर जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्‍प वर्षा बहुत सराहनीय पहल है। सीएम योगी सभी धर्मों का सम्‍मान करते हैं। योगी सरकार से पहले कांवड़ यात्रा के दौरान कई अप्रिय घटनाएं होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।

उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार संतुलित ढंग से प्रशासन की मदद से कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देती।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2026 9:20 PM IST

Tags

Next Story