कुंचाको बोबन और पृथ्वीराज सुकुमार समेत साउथ के कई बड़े स्टार्स ने किया मतदान, जनता से की वोटिंग की अपील
तिरुवनंतपुरम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है और आम जनता से लेकर राजनेता और सिनेमा से जुड़े सिलेब्स पोलिंग बूथ पहुंचकर वोटिंग कर रहे हैं।
केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी, मोहनलाल, कुंचाको बोबन और पृथ्वीराज सुकुमार को अपने परिवार के साथ वोटिंग करते हुए देखा गया।
पृथ्वीराज सुकुमार ने सोशल मीडिया वोटिंग के बाद की तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया। अभिनेता मोहनलाल ने इंक लगी फिंगर को फ्लॉन्ट कर सभी से वोटिंग की अपील की। वहीं मलयालम एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी सोशल मीडिया पर इंक लगी फिंगर की फोटो पोस्ट की है और वोटिंग का महत्व बताया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि अपने घरों से निकलकर वोट देने जरूर जाएं।
वहीं अभिनेता कुंचाको बोबन ने वोटिंग के बाद एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बाकी लोगों के साथ वोट देने के बाद की खुशी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो पोलिंग की है, जहां वो पूरे ग्रुप के साथ दिख रहे हैं। अभिनेता को हाल ही में क्राइम थ्रिलर 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' में देखा गया था। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी भी वोट डालने पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ पहुंचे। अभिनेता चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे थे।
अभिनेता के जाने के बाद दुलकर सलमान भी वोट डालने के लिए पहुंचे। अभिनेता को फिल्म डीक्यू 41 में देखा गया, जोकि एक तेलुगु रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा अभिनेता टोविनो थॉमस भी अपने परिवार के साथ त्रिशूर में वोट दिया। जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो टोविनो थॉमस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो इतना सारा तनाव लेने के लिए तैयार हैं। फिलहाल राजनीति में आने का उनका इरादा नहीं है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 April 2026 2:35 PM IST












