'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की स्टारकास्ट का हुआ रीयूनियन, दिखा अपनों का प्यार

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की स्टारकास्ट का हुआ रीयूनियन, दिखा अपनों का प्यार
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सभी कलाकारों ने हाल ही में रीयूनियन किया। इस रीयूनियन की छोटी-सी झलक अभिनेत्री अपर्णा मेहता ने अपनो सोशल मीडिया पर शेयर की।

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सभी कलाकारों ने हाल ही में रीयूनियन किया। इस रीयूनियन की छोटी-सी झलक अभिनेत्री अपर्णा मेहता ने अपनो सोशल मीडिया पर शेयर की।

अपर्णा मेहता ने रीवा बब्बर के घर पर इकट्ठा हुए लोगों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिसमें स्मृति ईरानी, ​​गौरी प्रधान, रितु चौधरी, कमलिका गुहा ठाकुरता, रक्षंदा खान, हितेन तेजवानी, सुमित सचदेव और अन्य कलाकार एक साथ दिखे।

अभिनेत्री अपर्णा ने बताया कि उनका यह रीयूनियन अभिनेत्री रीवा बब्बर के घर पर रखा गया था। अपर्णा मेहता ने लिखा, 'क्योंकि' गैंग के साथ रीवा बब्बर के प्यारे घर पर। हमेशा की तरह हंसी, अच्छे खाने और यादगार पलों से भरी एक शाम। यह रीयूनियन तब हुआ जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है।

स्मृति ईरानी, ​​जिन्होंने तुलसी विरानी का रोल किया था, अपने पुराने को-स्टार्स के साथ पोज देती हुईं दिखीं। इनमें गौरी प्रधान, जिन्होंने नंदिनी विरानी का रोल किया था और हितेन तेजवानी भी शामिल थे। अपर्णा मेहता ने सविता विरानी का रोल निभाया था और वह भी इस मौके का हिस्सा थीं।

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' पहली बार 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। इसे एकता कपूर और शोभा कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया था। इस सीरियल में मुख्य भूमिका स्मृति ईरानी (तुलसी वीरानी) और अमर उपाध्याय/रोनित रॉय (मिहिर वीरानी) ने निभाई थी। तुलसी का किरदार भारतीय टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक किरदारों में गिना जाता है।

सीरियल की कहानी गुजराती परिवार 'वीरानी परिवार' (शांति निकेतन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक आदर्श बहू तुलसी परिवार के रिश्तों, मूल्यों और उतार-चढ़ाव को संभालती है। शो को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था, जिसे देखते हुए मेकर्स ने शो का दूसरा सीजन (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2) साल 2025 में शुरू किया था। इसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी और पुरानी स्टार कास्ट लौटी है। यह दूसरा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसका आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 4:52 PM IST

Tags

Next Story