लॉकअप में नाम चलने पर कुशाल टंडन का फनी रिएक्शन, एकता कपूर से मांगा चेक
मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता कुशाल टंडन रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' के दौरान श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी द्वारा उनका नाम लिए जाने के कारण चर्चा में आ गए थे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी।
कुशाल ने इस मामले पर चर्चा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके बारे में शो 'लॉकअप: सच या सजा' में इतनी चर्चा हुई है कि उन्होंने टीवी क्वीन एकता कपूर को बिल भेजने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, "मैंने एकता कपूर को जीएसटी के साथ बिल भेज दिया है, क्योंकि मल्टीवर्स में मेरी बातें घर के अंदर, बाहर और बाकी दूसरे शोज में भी हो रही थीं तो मैंने लॉक अप को बिल भेजा है। मैं उनकी कंपनी से जुड़ा हूं तो वो मुझे बहुत जल्द चेक दे देंगे।"
शो 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने दावा किया था कि जब कुशाल और शिवांगी रिलेशनशिप में थे, तब कुशाल ने उन्हें डीएम (डायरेक्ट मैसेज) किया था, जिसके बाद शिवांगी के साथ उनका विवाद और ब्रेकअप हुआ था।
दरअसल, शो के दौरान श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बातचीत में बताया कि कुशाल के साथ एक प्रोमो शूट के बाद कुशाल ने उन्हें मैसेज किए थे। बाद में जब शिवांगी को यह बात पता चली, तो कुशाल ने शिवांगी के सामने ऐसा दिखाने की कोशिश की थी कि श्रेया ने मैसेज की शुरुआत की थी।
सच सामने लाने के लिए श्रेया ने शिवांगी को अपनी पुरानी चैट के स्क्रीनशॉट दिखाए, जिससे साफ हुआ कि कुशाल ने उन्हें अप्रोच किया था। चैट देखने के बाद शिवांगी सेट पर काफी भावुक हो गईं और रोने लगी थीं।
जब श्रेया कालरा ने ये दावा किया था, तब कुशाल टंडन रियलिटी शो 'द अलायंस' में 16 कंटेस्टेंट्स ने सहयोगी के तौर पर एंट्री की थी। शो के चौथे हफ्ते में कशिश कपूर ने एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश किया था। इस दौरान कशिश कपूर ने कुशाल से जब श्रेया कालरा की बात बताई तो कुशाल टंडन ने तुरंत मना किया कि वे श्रेया को ठीक से जानते भी नहीं थे और उन्होंने किसी तरह का कोई पहला मैसेज नहीं भेजा था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Aug 2026 2:52 PM IST












