राष्ट्रीय: कर्नाटक 56 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही कार्रवाई

कर्नाटक 56 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही कार्रवाई
कर्नाटक में गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कई अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त टीम कर रही है।

कलबुर्गी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कई अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त टीम कर रही है।

कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी कर्नाटक के 9 जिलों में चल रही है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के 11 मामले शामिल हैं। ये कार्रवाई कर्नाटक के कुल 56 स्थानों पर चल रही है। रेड में करीब 100 अधिकारियों के शामिल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त के अधिकारियों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के केंगेरी डिवीजन में तैनात राजस्व अधिकारी बसवराज मागी के कलबुर्गी और बेंगलुरु स्थित घरों पर गुरुवार सुबह छापा मारा। इसके अलावा कलबुर्गी शहर में स्थित वीरेंद्र पाटिल बरंगाय के घर पर रेड मारी गई है।

सूत्रों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर लोकायुक्त अधिकारियों की सुबह से छापेमारी जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा संपत्ति हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद आरोपी अधिकारियों के घर पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है।

इसके अलावा लोकायुक्त अधिकारियों ने मांड्या में ग्रामीण पेयजल और स्वच्छता प्रभाग के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर भी छापा मारा। साथ ही असिसटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एक तहसीलदार के आवास पर कार्रवाई जारी है। रेड को लेकर अभी तक लोकायुक्त अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2024 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story